फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्की कर जबरदस्ती पशु छुड़ा ले गए गांव के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की कैटल कैचर टीम से हुई धक्का मुक्की
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने पुलिस को दी है लिखित में शिकायत
गांव वाले अस्पताल में भरती, निगम की टीम पर मारपीट के जड़े आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। नगर निगम की कैटल कैचर टीम से जबरदस्ती धक्का मुक्की कर पशु छुड़वाने का मामला सामने आया है। इस संबंधी फेज-आठ के थाने में नगर निगम के अधिकारियों की शिकायत पर थाना फेज-आठ में बलविंदर सिंह, अमनदीप सिंह, व रघबीर सिंह निवासी कुंभड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 व 186 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि जल्दी आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक नगर निगम के जेई परमिंदर सिंह की तरफ से फेज-आठ के थाने में शिकायत दी गई। इसमें उन्होंने बताया है कि वह और एसडीओ सुखविंदर सिंह व निगम मुलाजिम शमशेर सिंह, दविंदर सिंह व अन्य लोग लावारिस पशु पकड़ने का काम कर रहे थे। उनकी टीम ने फेज-नौ में कुछ लावारिस पशु को कैंटर में चढ़ाया, जिसके बाद वह निकल गए। इस दौरान गांव कुंभड़ा निवासी बलविंदर सिंह, अमनदीप सिंह व रघबीर सिंह आए। साथ ही निगम अधिकारियों के मुताबिक इस मौके निगम टीम के मुलाजिमों की धक्का मुक्की की। साथ ही पशुओं के रसियां काटकर जबरदस्ती ले गए। संपर्क करने पर मामले की जांच अधिकारी अमरीक सिंह ने कहा कि पुलिस की तरफ से मामले की जांच की करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि बलविंदर सिंह नाम का व्यक्ति भी सिविल अस्पताल में भरती है। उसका कहना है कि निगम कर्मचारियों ने उससे मारपीट की। उन्होंने बताया कि पुलिस की तरफ से बलविंदर सिंह के भी ब्यान दर्ज किए गए। साथ ही पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि इससे पहले भी नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम पर हमला कर पशु छुड़ाने के मामले सामने आ चुके हैं। इस संबंध शहर के कई थानों में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें