फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुलाजिमों पर कार चढ़ाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव में बुधवार शाम की घटना, पुलिस ने पीछा कर तीन आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन

एक आरोपी भी हुआ घायल, पीजीआई में भर्ती
नयागांव थाने में दर्ज हुआ केस, पुलिस मामले की जांच में जुटी


अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। नयागांव एरिया में बुधवार को स्पेशल नाके पर दो पुलिस मुलाजिम को हिट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया। हालांकि इस दौरान पुलिस द्वारा जब पीछा कर आरोपियों को काबू किया तो एक आरोपी भी घायल हो गया, जिसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नयागंाव थाने के एसएचओ सब इंस्पेक्टर सुमित मोर की अगुवाई में स्पेशल नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ आरोपी एक कार में सवार होकर चंडीगढ़ से नयागांव की तरफ आ रहे हैं। आरोपी कार में ड्रग लेकर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस की तरफ से सभी वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। तभी चंडीगढ़ की तरफ से आ रही एक कार पुलिस को देखकर पीछे की तरफ मुड़ने लगी। नाके पर पुलिस मुलाजिमों को कार चालक पर संदेह हुआ। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस पार्टी ने एसएचओ की अगुवाई में कार का पीछा शुरू कर दिया। इस दौरान कार सवारों ने पुलिस मुलाजिमों पर कार चढ़ाने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस मुलाजिमों को टक्कर मार दी। इसमें पुलिस मुलाजिम गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी दहशत में आ गए। साथ ही बड़ी तेज गति से चंडीगढ़ की तरफ भाग निकले, लेकिन पुलिस पार्टी ने नयागांव मेन बाजार में आरोपियों की कार को घेर लिया। इस दौरान आरोपियों ने कार छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन वह पुलिस द्वारा काबू कर लिए गए। जब एक आरोपी भागने लगा तो वह घायल हो गया। दो आरोपियों की पहचान कपिल व शुभम के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों पर पुलिस ने धारा 307 व 353 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें