टीचर का आरोप - स्कूल प्रिंसिपल नहीं दे रही एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। सिटी के एक नामी स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ स्कूल ही टीचर ने डीपीआई और डीईओ मोहाली को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। शिकायत करने वाली टीचर शीतल रानी ने बताया कि वह स्कूल में 1 अक्तूबर 2014 से लेकर 31 मार्च 2018 तक पिछले लगभग साढेे़ 3 साल से बच्चों को पढ़ा रही थीं। उन्होंने स्कूल की प्रिंसिपल को 15 दिनों का नौकरी छोड़ने के लिए अपना नोटिस भी दिया था। उन्होंने बताया कि स्कूल में नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने फिर से किसी स्कूल में नौकरी के लिए अप्लाई किया। इसके बाद उन्हें एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ गई। जब वह स्कूल में सर्टिफिकेट लेने के लिए गईं तो पहले तो प्रिंसिपल ने उन्हें 10 दिन बाद आने को कहा, लेकिन बाद में स्कूल की प्रिंसिपल ने उन्हें साफ साफ कह दिया कि वह एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट नहीं देंगी। जहां जाना है जाओ, जहां शिकायत करनी है कर दो। उन्होंने बताया कि जब वह स्कूल में अध्यापिका थीं तो उनकी तनखाह भी बैंक अकाउंट में आती थी पर स्कूल प्रिंसिपल जबरन अपनी मर्जी चला रही हैं। उसके बाद उन्होंने स्कूल के चेयरमैन और एमडी से भी फोन पर बात की पर वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला। इस संबंधी उन्होंने डीआइओ डीईओ से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है।