कार से 50 पेटी शराब बरामद, चालक फरार
कुराली। सिसवां मार्ग पर टोल प्लाजा के समीप थाना सदर पुलिस ने नाके के दौरान एक कार में से 50 पेटी शराब पकड़ी है। कार सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार एएसआई तलविंद्र सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने बडौदी के समीप टोल प्लाजा पर नाका लगाया था। जब एक स्कोडा कार नंबर एचआर 51 वाई 2882 जोकि चंडीगढ़ की ओर से आ रही थी, उसमें सवार व्यक्ति पुलिस नाके को देखकर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार की तालाशी ली तो उसमें से चंडीगढ में बेची जाने वाली शराब की 50 पेटी निकली।