छत गांव की एक दुकान को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना
बीस हजार का सामान और पांच हजार की नकदी लेकर चोर फरार
सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों की वारदात हुई कैद
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। गांव छत में एक करियाना की दुकान से चोर हजारों रुपये का सामान और नकदी चुरा कर फरार हो गए। दुकान मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।
रघवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात वह दुकान पर ताला लगाकर घर चला गया था। सुबह आकर देखा तो शटर पर लगे ताले थे और दुकान के अंदर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा था। आरोपी दुकान से नमकीन, बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक एवं खाने-पीने का सामान चुरा ले गए। इसकी कीमत करीब 20 हजार है। जांच के दौरान सामने आया कि चोर दुकान के गल्ले में पड़ी 5 हजार रुपये की नकदी भी ले गए।
बाक्स :
सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों की वारदात हुई कैद :
पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। जांच के दौरान गली में स्थित एक आटा चक्की पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया, जिसके अंदर चोरों की वारदात कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोर मंगलवार तड़के करीब सवा 2 बजे दुकान के पास पहुंचे, जिसके बाद ताले तोड़ने से लेकर सामान की चोरी की वारदात को अंजाम देने में आधा घंटा लगाया।