फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी भाषा में बात करते सुना और कर दी पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोन पर कश्मीरी भाषा में बात करते सुना और कर दी पिटाई
विज्ञापन

लांडरां के एक प्राइवेट कॉलेज के कश्मीरी छात्र ने लगाया आरोप
घर से कॉलेज जाते समय आटो से उतरते हुए हुई घटना
पुलिस भी मामले की जांच में जुटी, डीडीआर दर्ज की गई
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। लांडरां के एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में पढने वाले कश्मीरी स्टूडेंट ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसे शुक्रवार को उस समय पीट दिया, जब उन्होंने उसे कश्मीरी भाषा में बात करते सुना। यह मामला उस समय का है जब वह अपने खरड़ स्थित घर से कॉलेज जा रहा था। मामला पुलिस के सीनियर अधिकारियों के ध्यान में है। खरड़ थाने की पुलिस ने पीड़ित लड़के के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक क्वेस्ट ग्रुप ऑफ कॉलेज में मोहम्मद विकास मलिक इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। उसका आरोप है कि कॉलेज जाने के लिए उसने खरड़ से आटो लिया था। खरड़ में उसने एक कमरा किराये पर ले रखा है। जब वह लांडरां के पास पहुंचा तो उसके फोन घर से फोन आया। इस दौरान उसने कश्मीरी में बोलना शुरू कर दिया। जब आटो रुका तो वहां पर खड़े लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे बचाया। इसके बाद उसने अपने दोस्त को फोन किया। इसके बाद उसके दोस्त उसे घर ले गए। उसने सोहाना के एक प्राइवेट अस्पताल सेे अपना इलाज करवाया।
विज्ञापन

सीढ़ियों से गिरकर लगी चोट
थाना सिटी खरड़ के एसएचओ भगवंत सिंह रियाड़ ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। सोहाना के जिस प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज करवाया है, वहां पर उसने लिखवाया है कि वह सीढ़ियों से गिरा है। इसके अलावा चंडीगढ़ के सेक्टर-16 मल्टी स्पेशयलिटी अस्पताल में भी उसने यही बात कही है। हालांकि उन्हें मलिक की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। उन्होंने मामले में डीडीआर दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया था। लेकिन पीड़ित ने डॉक्टर को बताया है कि वह सीढ़ियों से गिरा है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा था-डरें नहीं कश्मीरी छात्र
जिक्रयोग है कि इससे पहले ही वीरवार को ही डीसी गुरप्रीत कौर सपरा ने जिले के सभी कॉलेजों की मैनेजमेंट को पत्र लिखा था। साथ ही कहा था कि वह कश्मीरी विद्यार्थियों के मन को जीतने की कोशिश करें। विद्यार्थियों से मीटिंग कर उन्हें समझाए कि उनकी सुरक्षा को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें