फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप वैन में आए, दुकान से चोरी कर सामान ले हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव मटौर में सोमवार रात की है घटना, पंद्रह लाख का सामान ले गए
विज्ञापन

- पुलिस मामले की जांच में जुटी, अभी तक नहीं लग पाया सुराग

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर में एक बार फिर कार सवार चोर गिरोह ने दहशत मचा दी है। सोमवार रात चोर गिरोह ने गांव मटौर स्थित एक रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में चोरी को अंजाम दे दिया। चोर पंद्रह लाख के कपड़े में ले गए। शोरूम के मालिक को चोरी के बारे मंगलवार सुबह उस समय पता चला जब उनके पड़ोसी दुकानदार ने फोन पर इस संबंधी जानकारी दी। इस संबंधी पुलिस को सूचना दे दी गई है।
शोरूम के मालिक नरिन्द्र कुमार ने बताया कि चोरों ने उसके शोरूम में से करीब 15 लाख रुपये की कीमत के रेडीमेड कपड़े चोरी किए हैं। इसके अलावा चोर जाते समय दुकान में लगी एलसीडी, इनवर्टर, करीब 25 हजार रुपये की नकदी भी ले गए। उन्होंने बताया कि शोरूम में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हुए थे। चोर इतने शातिर निकले कि सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी जाते समय साथ ही ले गए ।
विज्ञापन

नरिन्द्र कुमार ने बताया कि पड़ोस वाली दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों से पता चला कि चार चोर एक महिन्द्रा पिकअप में उसके शोरूम का सामान लोड करके ले गए हैं। इस चोरी संबंधी उन्होंने सूचना पुलिस को दे दी है और पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है चोरी
जानकारी के मुताबिक कि इस से पहले भी महिन्द्रा पिकअप जैसी जीप पर आने वाले चोरों ने फेज-7 में रेडीमेड कपड़ों के दो शोरूमों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस इस गिरोह का पर्दाफाश करने में नाकाम रह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें