फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डयूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी जीरकपुर सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी जीरकपुर सस्पेंड
विज्ञापन

एसएसपी मोहाली कुलदीप चाहल ने शनिवार को जारी किए आदेश
गांव सिंहपुरा जमीन के कब्जे को लेकर की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। एसएसपी मोहाली कुलदीप चाहल ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार शर्मा को शनिवार सस्पेंड कर दिया है। उनकी जगह पुलिस स्टेशन का अस्थायी चार्ज सहायक थाना प्रभारी व सहायक इंस्पेक्टर जोगिन्द्र सिंह को दिया गया है। थाना प्रभारी को सस्पेंड करने का कारण यहां के गांव सिंहपुरा में बहुकरोड़ी जमीन का मामला बताया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार गांव सिंहपुरा में नौ किल्ले बहुकरोड़ी जमीन को लेकर मोहाली निवासी आलमजीत मान व एक गुजरात काडर के सेवामुक्त आईएएस अधिकारी की पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। करीब पंद्रह साल अदालती लड़ाई लड़ने के बाद बीते दिनों मामले में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से फैसला आलमजीत सिंह मान के हक में किया गया था। कानून के मुताबिक मान ने जमीन की कीमत अदालत में जमा करवाकर रजिस्ट्री करवा ली थी। अदालत के आदेशों पर माल विभाग ने बीते दिनों उस जमीन पर मान का कब्जा करवा दिया था। मान ने जमीन पर कब्जा लेने बाद में वहां अपनी मालकी और बिना मंजूरी के दाखिल न होने संबंधी बोर्ड लगा दिया था।
विज्ञापन

मान ने बताया कि बीती 17 अगस्त को रिटायर आईएएस अधिकारी व उसकी पत्नी की तरफ से उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन जीरकपुर में झूठी शिकायत देकर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया था। महिला की शिकायत और पुलिस ने बिना किसी जांच के जमीन पर काम कर रहे उसके व्यक्तियों को आठ घंटे नाजायज तौर पर पुलिस स्टेशन में हिरासत में लेकर रखा। उन्होंने अदालत के हुक्मों के सभी दस्तावेज पुलिस को दिखाए, परंतु उसे जानबूझ कर परेशान किया गया।
उन्होंने 15 अगस्त को ही महिला के खिलाफ अदालत के आदेश पर जमीन पर कब्जा लेने में रुकावट डालने की संभावना को देखते हुए और 17 तारीख को उसकी जमीन में दाखिल होकर वहां काम कर रहे व्यक्तियों को धमकाने संबंधी शिकायत दी गई थी। उसकी शिकायत पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।
आलमजीत मान ने मामले संबंधी हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। हाईकोर्ट ने 20 अगस्त को एसएसपी मोहाली को नोटिस जारी कर 26 अक्तूबर को पेश होकर जवाब मांगा था।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार शर्मा ने बीते शुक्रवार देर रात उक्त रिटायर आईएएस अधिकारी तजिंदर सिंह रंधावा, उनकी पत्नी जसलीन रंधावा व उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ जमीन में दाखिल होकर काम में रुकावट डालने, वहां काम कर रहे व्यक्तियों को धमकाने के अलावा अन्य आरोपों के तहत केस दर्ज किया था। परंतु थाना प्रभारी की ओर से मामले में देरी करने के आरोप के अंतर्गत एसएसपी ने कार्रवाई करते थाना प्रभारी को शनिवार सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


इस संबंधी बार-बार संपर्क करने पर इंस्पेक्टर पवन कुमार शर्मा ने फोन नहीं उठाया। वहीं एएसपी डेराबस्सी हरमन हांस ने कहा कि एसएसपी की तरफ से ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में पवन कुमार को सस्पेंड किया गया है। एसएसपी मोहाली कुलदीप चाहल ने कहा कि लंबे समय से थाना प्रभारी की शिकायतें आ रही थीं। उसे जो काम दिया जा रहा था उसमें वह कोताही बरत रहा था। इसके अंतर्गत यह कार्रवाई की गई है।

कैप्शन -आलमजीत सिंह मान की तरफ से सिंहपुरा जमीन पर लगाए गए बोर्ड का दृश्य।
-थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा की तस्वीर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें