फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकम केस

विज्ञापन
विज्ञापन
एकम मर्डर केस : कोर्ट में पेश नहीं हुआ आटोरिक्शा चालक
विज्ञापन

- मृतक के भाई का आरोप जेल में बंद सीरत के पास है मोबाइल फोन
- मामले में मुख्य गवाह है तुल बहादुर, अगली सुनवाई 17 को
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर के बहुचर्चित एकम हत्याकांड में हत्यारोपी एकम की पत्नी सीरत को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहीं मामले के मुख्य गवाह आटो रिक्शा चालक तुल बहादुर एक बार फिर अदालत में पेश नहीं हुआ। अब केस की अगली सुनवाई 17 जनवरी को होगी। इस बीच एकम के भाई दर्शन ने आरोप लगाया कि सीरत जेल में बंद होने के बावजूद उसने अपने पास मोबाइल फोन रखा हुआ है। इस संबंधी जांच होनी चाहिए। इस संबंधी वह पुलिस को शिकायत भी देंगे, ताकि पता चल सके की सीरत के पास फोन कहां से आया। इस मामले में मुख्य गवाह आटो रिक्शा चालक तुल बहादुर भी कई तारीखों से कोर्ट में पेशी के लिए नहीं आया है। कोर्ट ने इस मामले में जमानती वारंट भी जारी किया हुआ है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सीरत पर आरोप है कि उसने अपने पति की हत्या के बाद शव को सूटकेस में डाल दिया था। इसके बाद वह सूटकेस को ठिकाने लगाने के लिए घर से बाहर गई थी। इस दौरान जब वह कार के पास पहुंची तो तुल बहादुर ने रुककर सूटकेस देखा। उसे नजर आया कि सूटकेस से खून निकल रहा है। यह देखकर अवाक तुल बहादुर शोर मचाता हुआ मौके से भाग गया। इसने में घबराकर सीरत भी मौके से भाग निकली। घटना के कुछ दिनों बाद ही सीरत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें