फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : दहेज मांगने के आरोप में पत्नी ने पति पर दर्ज करवाया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। थाना हंडेसरा के अंतर्गत आते गांव रानीमाजरा निवासी एक विवाहिता ने अपने पति पर दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। विवाहिता की शिकायत पर गांव हंडेसरा की पुलिस ने उसके पति के खिलाफ दहेज मांगने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता रीटा निवासी गांव रानीमाजरा ने बताया कि उसकी शादी 2020 में टिंकू निवासी बोह, अंबाला के साथ हुई थी। उसका पति शादी के चार महीने के बाद ही दहेज की मांग को लेकर उसके साथ झगड़ा करने लगा था। जबकि उसके माता-पिता ने शादी में अपनी हैसियत से अधिक दहेज दिया था।
लेकिन दहेज के लालची उसके पति और सुसराल वालों ने और दहेज की मांग करनी शुरू कर दी। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उसका पति उसको प्रताड़ित करने लगा था। इसके बाद उनके रिश्तेदारों और पंचायत ने भी इस मामले में समझौता करवाने की कोशिश की। लेकिन उसके पति में कोई सुधार नहीं हुआ। पुलिस ने मामले की जांच के बाद रीटा के बयान पर उसके पति टिंकू के खिलाफ हंडेसरा थाने में धारा 498ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी टिंकू अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें