फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गड्डे में फसी गाय को गो रक्षा दल के सदस्यों ने निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। शिवपुरी रोड पर बने गड्ढे में गाय फंस गई, जिसे गो रक्षा दल के सदस्यों ने मशक्कत के बाद बाहर निकाल कर उस की जान बचाई। गड्ढे की गहराई 8 फीट बताई जा रही है जो कई दिनों से खुला है और हादसों को दस्तक दे रहा है।
विज्ञापन

गो रक्षा दल के सदस्य एमके बिल्ला ने बताया कि शिवपुरी रोड पर स्थित एटीएस, जीएम-4 सोसाइटी के सामने बने गड्ढे में गाय फंस गई। जिसे देर रात मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि दल ने दूसरी बार इसी गड्ढे में फंसी गाय को रेस्क्यू किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी इलाके में खुले गड्ढों की ओर ध्यान नहीं दे रहे, इस कारण आए दिन हादसे होते हैं। गत दिनों भी इसी गड्ढे में गिरकर एक कुत्ते की मौत हो गई थी। गो रक्षा दल के प्रदीप चौधरी, जस्सी धीमान, राजेश सैनी, राहुल सैनी, रोहित शर्मा, मोहित शर्मा, हैप्पी शर्मा व गोल्डी चौधरी ने प्रशासन से गुहार लगाई की इलाके में खुले पड़े गड्ढों को जल्द बंद किया जाए, ताकि बेजुबान जानवर जान न गंवा सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें