फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 रुपये में कूड़ा कलेक्शन ठेके पर निर्णय वापस ले परिषद : ग्रेवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। नयागांव में नगर परिषद की ओर से 80 रुपए में डोर टू डोर कूड़ा उठवाने के निर्णय का यहां के सफाई कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में बनाई गई कमेटी ने बुधवार को सफाई कर्मचारी आयोग पंजाब के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल से मुलाकात की।
विज्ञापन

उनके साथ बैठक कर नप के निर्णय को वापस कराने के लिए मांग पत्र दिया। नयागांव में नगर परिषद की ओर से 80 रुपए में डोर टू डोर कूड़ा उठाने का प्रस्ताव पास किया गया था। उसमें एक निजी कंपनी को ठेका देकर निजी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा डोर टू डोर कूड़ा उठवाने का निर्णय लिया गया था।
इसके बाद नयागांव इलाके में डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले लोगों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया और इसको रद्द करवाने के लिए एक कमेटी बनाई गई। यह सात सदस्य वाली कमेटी नप हाउस में पास हुए इस प्रस्ताव को रद्द करवाने के लिए सफाई कर्मचारी आयोग पंजाब के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल से मिले और एक विशेष बैठक कर अपना मांग पत्र दिया। बैठक के बाद सफाई कर्मचारी आयोग पंजाब के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने कहा कि नगर परिषद नयागांव की ओर से लिया गया निर्णय वाल्मीकि समाज विरोधी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्त वाल्मीकि समाज इस निर्णय का विरोध करता है। जल्द ही स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री से बैठक करके दिए गए ठेके को रद्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें