फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो लोगों की मौत, 88 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमण के चलते दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में संक्रमण के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा 248 पहुंच गया है। सोमवार को 88 नए कोरोना संक्रमित सामने आए, जबकि 35 संक्रमितों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 12985 हो गई है। हालांकि सोमवार को 35 लोगों ने कोरोना के खिलाफ जंग में जीत हासिल की है। यह लोग संक्रमण से निजात पाकर सेहतमंद होकर अपने घरों को लौट आए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 11990 हो गई है। इसके बाद अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 747 हो गई है। सोमवार को जो 88 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं, उनमें सबसे ज्यादा 85 मामले मोहाली शहर के हैं। जबकि घडुआं से एक और लालड़ू से दो केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें