फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजीसी लांडरां में दीक्षांत समारोह, तीन हजार विद्यार्थियों को बांटीं डिग्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। लांडरां स्थित सीजीसी में 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह के दो दिवसीय कार्यक्रम का आगाज वीरवार को हुआ। पहले दिन सोपरा स्टेरिया इंडिया और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सोपरा बेंकिंग सॉफ्टवेयर इंडिया के सुनील गोयल बतौर विशेष अतिथि शामिल हुए। इनका स्वागत कॉलेज के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू और प्रेसीडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने किया। इस दौरान तीन हजार विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गईं। विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशियां देखते ही बनती थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2020-21 के इंजीनियरिंग टॉपर्स को कुल 24 स्वर्ण पदक, 13 रजत और 14 कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। टॉपर्स को बधाई देते हुए सुनील गोयल ने कहा कि हमें देश में बड़ी संख्या में उत्साही उद्यमियों की आवश्यकता है और जिस तरह से सीजीसी अपने अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर राइज एसोसिएशन के माध्यम से छात्रों के बीच अनुसंधान का पोषण कर रहा है, वह अविश्वसनीय है। सीजीसी के विद्यार्थी बहुत सी गतिविधियों में शामिल होते हैं जो उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं और उद्यमिता की भावना पैदा करते हैं। जैसा कि हम देखते हैं कि वैश्विक स्तर पर शीर्ष 10 आईटी कंपनियों में से 7 सीईओ भारत से हैं। आज के युवा पूरी तरह से आश्वस्त हैं और यह समय है कि हम अपने देश से ही वैश्विक कंपनियों की उत्पत्ति को देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें