फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मांगों का समाधान न होने से ठेका कर्मचारियों का फीका रहा त्योहार कर्मचारी संगठन का लोगो

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बिजली ठेका कर्मचारियों का संघर्ष छठे दिन भी जारी रहा। ठेका कर्मचारी अपनी मांगों के समाधान के लिए लगातार हड़ताल पर हैं। इसकी जानकारी देकर एकम सिद्धू मोहाली ने बताया कि मांगों का समाधान न होने से कर्मचारियों का रक्षाबंधन का त्योहार भी फीका रहा है। उन्होंने कहा कि ठेका कर्मचारी पिछले साल के रक्षाबंधन से लेकर आज के रक्षाबंधन तक अपनी मांगों और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, दूसरी तरफ एक्सईएन जीरकपुर उनकी मांगों का समाधान करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बलटाना में साथी करमवीर सिंह की ज्वाइनिंग को लेकर सभी निशाना बना रहे हैं। इस मुद्दे पर एक्सईएन जीरकपुर का रुख ठीक नहीं है। नई कंपनी मजदूरों को न तो उपकरण मुहैया करा रही है और न ही सुरक्षा व बीमा दे रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी की इस लापरवाही के कारण उनके 300 से ज्यादा मजदूर अपनी जान गंवा चुके हैं। कई विकलांग हो गए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस कंपनी ने आज तक न तो वर्दी दी है, न ही पहचान पत्र।
संगठन के अध्यक्ष अमनिंदर सिंह ने कहा कि कई बार एक्सईएन जीरकपुर को लिखित पत्र दिए जा चुके हैं। उनका असर बेअसर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्क ऑर्डर के अनुसार कंपनी को एक महीने के अंदर मजदूरों को सारा सामान व दस्तावेज मुहैया कराने होते हैं लेकिन अभी तक कंपनी ने यह सब नहीं दिया है जिसके चलते हमें लगातार विरोध करना पड़ रहा है। आगामी रणनीति के बारे में जगमोहन सिंह ने कहा कि अगर सोमवार को मजदूरों के मांग पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे मैनेजमेंट और पंजाब सरकार का पुतला तैयार कर पूरे शहर में मार्च निकालेंगे और संघर्ष को तेज किया जाएगा। इस दौरान यूनियन नेता रोहित बलटाना, अमरीक कराला, अवतार लोहगढ़, तरसेम भबात व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें