फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: औद्योगिक क्षेत्र फेज-8बी में दूषित पानी की आपूर्ति, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के सबसे बड़े आईटी हब के नाम से विकसित औद्योगिक क्षेत्र फेज-8बी में पिछले चार दिनों से लगातार दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। औद्योगिक क्षेत्र में काम करने और यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ गई है और ऐसे में साफ पानी नहीं मिला तो हमारी परेशानी और ज्यादा बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र फेज-8बी की एफ-310 फैक्टरी में रहने वाली प्रीति गुलेरिया ने बताया कि रविवार से उनकी फैक्टरी में मिट्टी मिला हुआ दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी फैक्टरी के सामने प्लाॅट नंबर एफ-335 में रहने वाले लोगों को भी दूषित पानी के कारण बीमार होने की शिकायत सामने आई है। पानी इतना दूषित होता है कि वह पीना तो दूर इससे कपड़े तक धोने मुश्किल हो रहे हैं। यह पानी घर के अन्य किसी कार्य में भी प्रयोग नहीं हो रहा है। प्रीति ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इस तरह की शिकायत आई थी जिसके बाद उनकी ओर से नगर निगम को इस बारे में शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पानी की सप्लाई अपने आप ठीक हो गई और पिछले रविवार से लगातार गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। इस कारण कोई बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। लोगों की मांग है कि इस समस्या का हल जल्द से जल्द किया जाए जिससे उनकी समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें