फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: न्यू सनी एनक्लेव में आ रहा दूषित पानी, सौ से अधिक परिवार झेल रहे परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-125 की सबसे बड़ी कॉलोनी न्यू सनी एनक्लेव में पिछले लंबे समय से कुछ इलाके के लोगों के घरों में दूषित पानी आ रहा है। इस कारण यहां के करीब सौ से ज्यादा परिवार परेशानी झेल रहे हैं। गर्मी के मौसम में पानी की समस्या को लेकर इलाका निवासी काफी परेशान हैं और बार-बार नगर परिषद के पार्षद और बिल्डर से इस समस्या का समाधान करवाने के लिए गुहार लगा चुके हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार न्यू सनी एनक्लेव खरड़ इलाके की सबसे बड़ी कॉलोनी है। जहां पर पिछले करीब चार महिनों से लगातार करीब सौ से ज्यादा परिवार इस परेशानी से जूझते आ रहे हैं। इन घरों में दूषित पानी की आपूर्ति होने के कारण उनकी सेहत खराब न हो इसको लेकर लोगों को मजबूरन अब पानी के टैंकर और बाजार से पानी की बोतलें खरीदनी पड़ रही हैं। इसके लिए उनको काफी पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
वहीं, जलवायु गेट नंबर-1 के सामने वालों से मकानों को लेकर 5066, 3300 और 4600 नंबर वाले मकानों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। इस समस्या को देखते हुए जल सप्लाई विभाग की ओर से घरों के पानी के सैंपल भी लिए गए थे, लेकिन उसके बावजूद कुछ ही दिनों के बाद यह समस्या फिर शुरू हो गई। जिसके चलते अब लोगों का बिल्डर और प्रशासन के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है। फिलहाल न्यू सनी एनक्लेव में रहने वाले परिवारों के पास अपनी दैनिक जरूरतों के लिए बोतलबंद पानी और टैंकर खरीदने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। यह एक वित्तीय बोझ है जिसे कई लोग लंबे समय तक सहन नहीं कर सकते।
विज्ञापन


शिकायत पर भी समाधान नहीं किया
कई बार शिकायतों और स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षण के बावजूद समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। बाजवा डेवलपर्स की ओर से विकसित की गई कॉलोनी को अभी तक किसी भी सरकारी प्राधिकरण को नहीं सौंपा गया है, जिससे निवासी निजी लापरवाही और आधिकारिक निष्क्रियता के बीच फंसे हुए हैं। -हरप्रीत सिंह, निवासी

बिल्डर की बड़ी लारवाही


लोगों को पैसे खर्च करके रोजाना पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। काफी समय से यह समस्या चल रही है, लेकिन इस ओर बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बिल्डर की लापरवाही के कारण उनको खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। -राज कुमार शर्मा, निवासी
पानी पीने लायक नहीं
लोगों को मजबूरी में पैसे खर्च करके बाहर से पीने के पानी की बोतलें खरीदनी पड़ रही हैं। बार-बार बिल्डर के दफ्तर के चक्कर काट-काट कर तंग आ चुके हैं। पानी इतना दूषित आ रहा है कि पीने के लायक नहीं है। -दर्शन मित्तल, निवासी



कोट
सेक्टर-125 की सबसे बड़ी कॉलोनी न्यू सनी एनक्लेव में पानी की गंभीर समस्या को लेकर वह लगातार इस कॉलोनी के बिल्डर के दफ्तर में जिम्मेदार कर्मचारियों को हिदायत दे रहे हैं। उनकी ओर से इस मामले के हल के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को भी पत्र लिखा गया है। -हरिंदरपाल सिंह जोली, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें