फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार को लोगों की समस्याओं से नहीं कोई सरोकार : एनके शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पंजाब के अंदर हर फ्रंट से फेल हो चुकी कांग्रेस सरकार का लोगों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है, क्योंकि मानसून सीजन के दौरान बनाई जाने वाली सड़कों से लगता है कि कांग्रेसी नुमाइंदे बलटाना के अंदर धान की फसल लगाने की तैयारी कर रहे हैं। ये शब्द हलका विधायक एनके शर्मा ने बलटाना की पीर बाबा रोड की खस्ताहाल का जायजा लेने के बाद उसकी फोटोज को सोशल मीडिया के जरिए वायरल कर कहे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सोमवार शिअद विधायक एनके शर्मा बलटाना में पीर बाबा रोड का जायजा लेने पहुंचे, जहां नगर परिषद की ओर से लाखों रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम चल रहा है, लेकिन रविवार अचानक बरसात हो गई, जिसके बाद हुए कीचड़ से निर्माण कार्य को बीच में रोकना पड़ा। दूसरी ओर, मामले की सूचना मिलते ही शिअद विधायक क्षेत्र का दौरा करने पहुंच गए। उन्होंने सड़क की हालत को देखकर कहा कि लोगों की ओर से कांग्रेसी नुमाइंदों की गलत नीतियों से पीर बाबा सड़क ऐसी हो गई है जैसे कि यहां धान की बिजाई करनी हो। इसके साथ ही स्थानीय कांग्रेसी नुमाइंदों का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि लोगों की सेवा करने वाले अपने दफ्तरों के अंदर एसी चलाकर आनंद ले रहे हैं और बाहर लोग मूलभूत सुविधाओं की वजह से मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।
कोट्स..
ये वहीं विकास है, जिसका कभी श्रेय लेते थे विधायक एनके शर्मा : ढिल्लों
बलटाना की जिन सड़कों को बनाने का कभी श्रेय लेते नहीं थकते थे शिअद विधायक एनके शर्मा, अब उन्हीं सड़कों की फोटोग्राफस व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करके अपने विरोधियों को कोसने का काम करते हैं। शायद! विधायक एनके शर्मा ये भूल गए कि ये वहीं विकास है, जिसको उन्होंने अपने बीते 20 वर्षों के कार्यकाल दौरान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-उदयवीर सिंह ढिल्लों, प्रधान, जीरकपुर नगर परिषद
फोटो सहित..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें