फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे में कांग्रेस एकजुट : बाजवा

Thu, 08 Sep 2016 09:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : file photo
विज्ञापन
अकाली-भाजपा सरकार लोक भलाई के कार्यों के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। सरकार की गलत नीतियों से सभी व्यक्ति परेशान हैं। पंजाब सरकार के खजाने खाली हो चुके हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर ही पंजाब के अच्छे दिन आएंगे। यह प्रताप सिह बाजवा का कहना है। वह राज्यसभा सदस्य कमलजीत सिंह चावला के निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने दावा किया राज्य में कांग्रेस एकजुट है। पार्टी में कहीं भी दोफाड़ नहीं है। उन्होंने  कुराली शहर के कांग्रेसी वर्करों से कहा कि वह 2017 में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा की ज्यादतियों और लोक विरोधी नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर लखवीर सिंह पूर्व प्रधान नगर काउंसिल, पार्षद शिव वर्मा, धीरज धीमान, नंदी पाल बंसल, राकेश कालिया, पार्षद बहादुर सिंह ओके, जसविंदर सिंह मंड, परमजीत छमा, परमजीत कौर मौजूद रहीं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें