फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर शिक्षकों ने आठ घंटे तक जाम किया खरड़-चंडीगढ हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। संघर्ष पर चल रहे कंप्यूटर शिक्षकों ने बुधवार को बारिश के बावजूद खरड़ चंडीगढ़ हाईवे पर गांव देसूमाजरा में जाम लगा दिया। इस दौरान वह करीब आठ घंटे तक हाईवे पर डटे रहे। जिससे ट्राइसिटी समेत कई राज्यों को जाने वाले लोग आफत में आ गए। सबसे ज्यादा परेशानी स्थानीय लोगों को उठानी पड़ी। उन्हें कई गांवों और गलियों से होकर बारिश में अपने घरों तक पहुंचना पड़ा। दूसरी तरफ मोहाली शहर के अंदर ट्रैफिक पूरी तरह से रुक गया। देर शाम सात बजे प्रशासन ने शिक्षकों को सात तारीख को सीएम से बैठक का आश्वासन दिया तो शिक्षक हाईवे से हटे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कंप्यूटर शिक्षक सुबह 11 बजे देसूमाजरा स्थित हाईवे पर पहुंच गए थे। इसके बाद उन्होंने हाईवे के दोनों तरफ बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस वजह से इलाके सारा ट्रैफिक रुक गया। मोहाली ने बाहरी राज्यों के लोगों को बनाए गए आपात रास्तों से भेजना शुरू कर दिया। लेकिन खरड़ और इसके साथ बसी रिहायशी सोसाइटियों और गांवों के लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। लोग बड़माजरा और चप्पड़चिड़ी से होकर अपने घर पहुंचे। जबकि इस वजह से मोहाली शहर की सड़कों पर ट्रैफिक रुक गया। सबसे बुरा हाल फर्नीचर मार्केट से लांडरां जाने वाली सड़क का था। ऐसी ही स्थिति फ्रैंकों से एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर रही। जाम की वजह से नौकरीपेशा लोगों को भी काफी दिक्कत उठानी पड़ी। वहीं, बारिश की वजह से स्थिति और गंभीर हो गई। बता दें कि पूरे पंजाब के स्कूल सात हजार के करीब कंप्यूटर शिक्षक काम कर रहे हैं। यूनियन का कहना है कि 2011 से वह काम कर रहे हैं। जब उन्हें नियुक्त किया गया था उस हिसाब से उन्हें सीएसआर नहीं दिया जा रहा है। उनकी मांग है कि नियुक्ति पत्र के हिसाब से सीएसआर दिया जाए। साथ ही छठा वेतन आयोग उन पर लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें