फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर में दुकान से लाखों का कपड़ा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में चोरों ने सोमवार की रात एक कपड़े की दुकान से लाखों रुपये का कपड़ा चोरी हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पभात रोड पर स्थित देव कांप्लेक्स में अर्बन क्लब नामक कपड़े की दुकान के मालिक अमनदीप सिंह ने बताया कि सोमवार की रात दुकान में घुसकर चोरों ने लाखों का कपड़ा चोरी कर लिया है। वह मंगलवार सुबह नौ बजे जब दुकान पर पहुंचे तो दुकान के ताले टूटे थे। जब वह दुकान में दाखिल हुए तो देखा कि अंदर रखा लाखों का कपड़ा गायब था। उन्होंने बताया कि जिस रैक से मंहगा कपड़ा उठाया गया है उसकी कीमत करीब आठ लाख रुपये आंकी जा रही है। उन्होंने बताया था कि वह दो पहले ही गर्मियों के लिए नया कपड़ा लेकर आए थे और यह स्टॉक अभी खोला भी नहीं था। इस संबंधी थाना प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें