फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर काउंसिल प्रधान रणजीत रेड्डी व पार्षद के पति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। पुलिस ने एक सफाई कर्मी सोहन लाल निवासी गांव परागपुर को जातिसूचक शब्द बोलने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किए नगर काउंसिल के प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी और वार्ड नंबर 9 की पार्षद आशा रानी के पति भूपिंदर शर्मा को रविवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पटियाला जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

उधर, शिकायतकर्ता सोहन लाल के वकील मुकेश गांधी ने एफआईआर में शामिल सात आरोपियों में से चार अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त करने के लिए दोनों के चार दिन के लिए पुलिस रिमांड की मांग की थी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद में फैसला आधे घंटे के लिए सुरक्षित रखने के बाद दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पटियाला जेल भेज दिया है।
इस दौरान अदालत परिसर में माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता सोहन लाल के पक्ष में आए एससी और बीसी समुदाय के लोग और दूसरे गुट के दीपइंदर सिंह ढिल्लों और जीरकपुर नगर काउंसिल के प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में काउंसिल प्रधान रेड्डी के समर्थन में पहुंचे कांग्रेसी आमने-सामने हो गए। कांग्रेसियों को देखकर प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरूकर दी। पुलिस ने मौका संभालते हुए कांग्रेसियों को एक तरफ कर स्थिति को संभाला। प्रदर्शनकारियों ने कुछ देर कांग्रेसी नेता दीपइंदर सिंह ढिल्लों के सामने खड़े होकर जोरदार नारेेबाजी कर अपना विरोध जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और अन्य बड़े नेता ऐसे आरोपियों के बचाव में आए, जिन्होंने उनके समुदाय के एक व्यक्ति को जातिसूचक शब्द बोलने वाले आरोपी की मदद करके अपना दलित विरोधी चेहरा बेनकाब कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने अपना विरोध जताते हुए कहा कि राजा वडिंग सहित अन्य कांग्रेसियों ने एक बार भी उनका पक्ष जानने की कोशिश नहीं की, बल्कि अपने प्रधान का खुलेआम समर्थन कर रहे हैं। यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान एससी और बीसी के प्रदर्शनकारियों ने कोर्ट परिसर के बाहर रणजीत सिंह रेड्डी का पूतला भी फूंका। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कांग्रेस ने प्रधान रेड्डी की मदद की है तो पूरा समुदाय एकजुट होकर इसका कड़ा विरोध करेगा।
रेड्डी के समर्थन में आए राजा वडिंग सहित बड़े नेता
नगर काउंसिल के प्रधान रेड्डी की गिरफ्तारी के विरोध में पुलिस स्टेशन के बाहर दीपइंदर सिंह ढिल्लों और उदयवीर सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में शनिवार को देर शाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों और संदीप संधू पहुंचे। राज्य प्रधान सहित अन्य ने पहले एसपी देहाती नवरीत सिंह विर्क, डीएसपी एसएस खैहरा के साथ बंद कमरे में मीटिंग करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीतिक प्रतिशोध के तहत झूठे मामले दर्ज करके कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर रही है इसके खिलाफ वह जल्द ही सामूहिक गिरफ्तारियां देंगे।
यह है मामला
दरअसल नगर काउंसिल में ठेकेदार के पास काम कर रहे सफाई कर्मी सोहन लाल के बयान पर रेड्डी, पार्षद के पति भूपिंदर शर्मा, पार्षद के बेटे वरुण शर्मा सहित चार अज्ञात के खिलाफ उसको जातिसूचक शब्द बोलने और मारपीट करने के आरोप में अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज करके प्रधान रेड्डी और पार्षद के पति भूपिंदर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि बाकी आरोपी फरार चल रहे हैं।
कोट्स
इस मामले में अदालती लड़ाई लड़ने के अलावा पार्टी आलाकमान से सलाह मशविरा किया जाएगा। इसके बाद ही आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। -दीपइंदर सिंह ढिल्लों, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता
विज्ञापन

फोटो कैप्शन- पुलिस काउंसिल के प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी को अदालत में पेश करने ले जाती हुई।
-अदालत परिसर के बाहर रणजीत सिंह रेड्डी का पुतला फूंकते प्रदर्शनकारी।
-अदालत परिसर के कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते प्रदर्शनकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें