फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई के नतीजे घोषित, आंतरिक मूल्यांकन में भी बेटियों ने चमकाया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी सीआईएससीई ने शनिवार को 10वीं व 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। यह दूसरा साल है, जब आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर नतीजे घोषित किए गए हैं। आंतरिक मूल्यांकन के बावजूद बेटियों का वर्चस्व कायम रहा। दसवीं में आयुषी मौदगिल ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। वहीं 12वीं में नूरबीर कौर ग्रेवाल ने सर्वाधिक 99.75 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते हुई तालाबंदी में परीक्षाएं रद्द होने के कारण लगातार दूसरे साल आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर नतीजे घोषित किए गए। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार 31जुलाई से पहले नतीजे घोषित कर दिए। दोपहर तीन बजे के बाद काउंसिल की वेबसाइट पर नतीजे विद्यार्थियों के लिए अपलोड कर दिए गए। आंतरिक मूल्यांकन के बावजूद मोहाली जिले की बेटियों का नतीजों में वर्चस्व बना रहा। सेंट जेवियर हाई स्कूल की आयुषी मौदगिल ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, वाईपीएस मोहाली की मेहिरा गुुप्ता ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि तीसरे स्थान पर वाईपीएस के आदित्य सिंगला व सिदक हरनूर सिंह को 96.4 प्रतिशत अंक हासिल हुए। जिले में चौथे व वाईपीएस में तीसरे स्थान पर 96 प्रतिशत अंकों के साथ पारुल श्रीवास्तव रहीं।
आयुषी मौदगिल के जिले में अव्वल रहने पर सेंट जेवियर की प्रिंसिपल जॉर्जिना रॉय ने आयुषी और अध्यापकों को उनकी मेहनत के लिए बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस संकट भरे काल में शिक्षा का जारी रखना जिनता चुनौतीपूर्ण रहा, विद्यार्थियों के लिए भी बेहतर प्रदर्शन करना उतना ही मुश्किल था। प्रिंसिपल रॉय ने बताया कि उनके स्कूल का नतीजा 100 फीसदी रहा।
विज्ञापन

12वीं में वाईपीएस के 67 विद्यार्थियों के नतीजे घोषित हुए। वाईपीएस की नतीजों में भी सांइस स्ट्रीम बेटियों के नाम रही, जबकि कॉमर्स पर बेटों ने परचम फराहाया। ह्यूमिनिटी में भी पहला स्थान बेटी के नाम ही रहा। ह़यूमिनिटी की छात्रा नूरबीर कौर ग्रेवाल ने न सिर्फ अपनी स्ट्रीम में बल्कि स्कूल व जिले में भी 99.75 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। ह्यूमिनिटी स्ट्रीम में 99 प्रतिशत अकों के साथ सरगुन काहलों दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि स्ट्रीम में तीसरा स्थान जगत इंदर सिंह चाहल ने 98.75 अंकों के साथ बनाया। सांइस स्ट्रीम में मैडिकल की छात्रा रनमीकजोत कौर ने 99.25 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। जबकि नॉनमेडिकल की सेजल त्रेहन ने 97.75 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा व नॉन मेडिकल की जपजोत सूरी ने 96.75 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स के विद्यार्थी करनराज सिंह मान ने भी 99.25 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि 97.5 प्रतिशत अंकों के साथ अभिजीत सिंह दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें