फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लांडरां में बच्चे को अगवा करने की कोशिश्, लोगों ने एक आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर से सटे गांव न्यू लांडरां में वीरवार दोपहर उस अफरा-तफरी मंच गई। जब गांव के गुरुद्वारा साहिब में अनाऊंसमेंट हुई कि गांव में बच्चे उठाने वाला गिरोह घूम रहा है। इसके बाद सभी लोगों ने इकट्ठे और एकजुट होकर गिरोह के एक आरोपी को दबोच लिया जबकि दूसरा आरोपी कार में बैठकर फरार हो गया। हालांकि आरोपियों से बच्चे को छुड़वा लिया। सूचना मिलते ही सोहाना थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना सोहाना के एसएचओ राजेश हस्तीर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 व 511 के तहत केस दर्ज गया है। पकड़ा गया व्यक्ति इतना ज्यादा नशे की हालत में था कि वह अपना नाम-पता भी बता नहीं पा रहा था।
विज्ञापन

गांव न्यू लांडरां निवासी नरेश कुमार व उसकी पत्नी अनू ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। दोपहर को 1 बजे के करीब अनू छोटे बच्चे को दवाई दिलाने के लिए डॉक्टर के पास गई थी। घर से रोते हुए उसका करीब तीन वर्षीय बच्चा अरमान भी उसके पीछे ही आ गया। वह डॉक्टर के क्लीनिक के अंदर थी और बच्चा गली में रो रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि एक सफेद कपड़ों वाला लंबे कद वाले अजनबी व्यक्ति ने उसके बच्चे अरमान को गोदी उठा लिया और चल पड़ा। बच्चे को ले जाता देख कर उसने शोर मचाया तो लोग इकट्ठे हो गए। वह अपने बच्चे को लेकर घर चली गई। इस दौरान वही व्यक्ति उसके पीछे घर चला आया और आंगन में खेल रहे बच्चे को फिर उठा लिया। फिर दोबारा शोर मचाया और गुरुद्वारा साहिब से अनाउंसमेंट भी करवा दी तो लोगों ने इकट्ठे होकर उस व्यक्ति को पकड़ लियाष
नशे में धुत्त आरोपी बोला ‘मोदी ने भेजा है’
जब आरोपी को लोगों ने दबोच लिया तो पता चला कि उसने कोई मेडिकल नशा कर रखा है। वह अपना नाम पता भी बताने में असमर्थ था। लोगों ने उसे पूछा कि यहां किस काम के लिए आया है तो कहने लगा ‘मुझे मोदी ने काम करने के लिए भेजा है, मैं ये काम तो करके ही जाऊंगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें