खेलते-खेलते दूसरी मंजिल से गिरा छात्र
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली के फेज-10 स्थित घर की दूसरी मंजिल से गिरने से रेयान इंटरनेशनल स्कूल के छठी कक्षा के छात्र की मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब अर्पण मकान की छत पर फुटबाल खेल रहा था। गिरने से अर्पण लहूलुहान हो गया। अर्पण को तुरंत चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक छत से गिरने से अर्पण के सिर में गंभीर चोट आई थी। उधर, पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। रविवार शाम को अर्पण के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
किसी बुलाया तो बिगड़ा संतुलन
अर्पण के मामा बलजीत सिंह ने बताया कि वह छत पर खेल रहा था। इस दौरान वह बिल्डिंग के ऊपर से नीचे किसी को बुला रहा था। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ने से वह गिर गया।
माता-पिता का इकलौता बेटा था अर्पण
अर्पण अपने माता-पिता के इकलौते बेटा था। उसके पिता सर्वमहेंद्र सिंह टैैक्सी के कारोबार से जुड़े हैं, जबकि उसकी मां शहर के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। कारोबार की वजह से सर्वमहेंद्र मोहाली में रह रहे हैं, जबकि वह मूल रूप से नंगल के रहने वाले हैं।