फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून आते ही मोहाली में डेंगू ने दी दस्तक, दो मरीज आए सामने

Mon, 04 Jul 2016 09:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
दिल धड़कता देख परिजन बोले जिंदा है रामदास डॉक्टर बोले ब्रेन डेड है, बचने की उम्मीद नहीं - फोटो : bureau
विज्ञापन
मानसून के आते ही मोहाली डेंगू ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। दो केस मिलने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है। इनमें से एक केस पीजीआई में रेफर किया गया है,जबकि दूसरा चंडीगढ़  के किसी अन्य अस्पताल में दाखिल बताया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग एक  मरीज की पुष्टि कर रहा है। फिलहाल डेंगू के केस मिलने के बाद जिला की सिविल  सर्जन ने जरुरी हिदायत दी है।जब इस बारे में सिविल सर्जन से  संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है  कि शहर में पिछले दिनों में डेंगू के कितने केस मिले हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया  कि अभी जो रिपोर्ट उन्हें मिली है,उसके अनुसार एक ही केस डेंगू का पता चला  है,जोकि पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल है। उन्होंने बताया कि आज रविवार का  अवकाश होने के कारण उक्त मरीज का इलाज करने वाले डाक्टर से संपर्क नहीं हुआ  है,जिसकी वजह से उसके नाम पता ज्ञात नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि फिलहाल  जिला नोडल अधिकारी डा.अवतार सिंह को डेंगू मामले की जानकारी के लिए कहा  गया है,वहीं सोमवार को डा.वीपी पीजीआई जाकर डेंगू के मरीज की जानकारी जुटा  कर उन्हें रिपोर्ट करेंगे। सिविल सर्जन ने बताया कि डेंगू से  बचाव के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने शहर में फ्राईडे का दिन ड्राईडे के  रुप में रखा है,ताकि इस दिन लोग अपने आसपास सात दिन से ज्यादा एकत्रित पानी  को साफ रख सकें। उन्होंने बताया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पैदा होता  है और दिन के समय काटता है। डेंगू के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के  लिए घर के कूलर सप्ताह में एक बार साफ करके नया पानी भरना चाहिए। वहीं घर  की छतों पर पड़े टायर व अन्य सामान में जमा पानी को साफ  रखना चाहिए।   सिविल सर्जन ने बताया कि मोहाली में डेंगू रोगियों के लिए स्पेशल वार्ड  बनाया गया है,ताकि समय रहते ऐसे मरीजों को उचित उपचार मिल सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें