फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे बनूड़ सब तहसील, किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दोपहर करीब ढाई बजे अचानक बनूड़ सब तहसील पहुंचे और रजिस्ट्रियों के कार्य का निरीक्षण किया।उन्होंने हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों पर तीखी टिप्पणी कर कहा कि प्रदेश में रजिस्ट्रियों का काम बंद नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

राजस्व अधिकारी भगवान नहीं हैं और सरकार ने रजिस्ट्रियों का अधिकार विभिन्न अधिकारियों को दे दिया है। उन्होंने किसान नेताओं के प्रदर्शन पर कहा कि प्रदेश में किसान पार्लर सरकार चला रहे हैं। राज्य को घाटा हो रहा है। वह लोगों को परेशान नहीं होने देंगे। राज्य में शीघ्र ही कृषि नीति बनाकर लागू की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य में नशे को पूरी तरह खत्म किया जाएगा। उन्होंने लोगों की मुश्किलें भी सुनीं। इस मौके पर एफसीआर अनुराग वर्मा, डीसी कोमल मित्तल, करमजीत सिंह हुल्का, मास्टर गुरजीत सिंह कराला आप नेता, जसविंदर सिंह लाला खालौर, डीएसपी राजपुरा मंजीत सिंह, इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें