जीरकपुर। रोहतक के आईआईएम (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट) में दाखिला दिलाने के नाम पर 6.45 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में ढकोली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान नवनीत सूरी निवासी सेक्टर-12ए पंचकूला के रूप में हुई है।
शिकायतकर्ता ऋतिक मुकेश कुमार साहू वासी ढकोली ने बताया कि उसके बेटे को रोहतक के आईआईएम में दाखिला दिलाने के लिए उक्त आरोपी ने भरोसा दिया था और कहा था कि इसके लिए 6.45 लाख रुपये दिए। बाद में आरोपी ने न तो दाखिला दिलाया और न ही पैसे लौटाए। इससे परेशान होकर उन्होंने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। इसकी जांच डीएसपी (कमांड सेंटर) ने की। बाद में एसपी (ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी) ने जांच के बाद रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी। इसके बाद डीए लीगल से सलाह लेकर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।