फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पूर्व विधायक सतकार कौर व भतीजे के खिलाफ चार्जशीट दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एएनटीएफ की ओर से फिरोजपुर से कांग्रेस की पूर्व विधायक सतकार कौर और उसके भतीजे जसकीरत सिंह के खिलाफ मोहाली जिला अदालत में चार्जशीट दायर कर दी है। एएनटीएफ के एसपी आकाशदीप सिंह औलख ने बताया कि अदालत में 16 पन्नों की जो चार्जशीट दायर की है, उसमें 25 गवाह रखे गए हैं। अब अगली तारीख 20 जनवरी, 2025 को है और इसके साथ ही मामले में ट्रॉयल शुरू होंगे। चार्जशीट में एएनटीएफ ने पूर्व विधायक सतकार कौर और उसके भतीजे जसकीरत सिंह पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सतकार कौर और उसके भतीजे जसकीरत सिंह को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने खरड़ में सन्नी एनक्लेव के नजदीक 100 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। जसकीरत सिंह फिरोजपुर के गांव बहबल खुर्द का रहने वाला है और 2017 से 2022 तक फिरोजपुर देहाती हलके से विधायक सतकार कौर भी उसके साथ थी। पूर्व विधायक के घर की तलाशी के दौरान पुलिस टीम को 28 ग्राम और ज्यादा हेरोइन बरामद हुई थी, जबकि कुल 128 ग्राम हेरोइन की बरामदगी हुई थी।
इनसे 1.56 लाख रुपये नकद, कुछ सोने के गहने और हरियाणा और दिल्ली नंबर की कारों की नंबर प्लेटें और कारें भी बरामद हुई थी, जिनमें फार्च्यूनर, बीएम डब्ल्यू, वरना और शैवर्ले सहित चार वाहनों को जब्त करके स्पेशल टॉस्क फोर्स थाना मोहाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें