फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: पूर्व वन मंत्री साधू सिंह धर्मसोत के खिलाफ आरोप पत्र दायर, विजिलेंस ने विशेष अदालत में किया पेश

Sun, 07 Aug 2022 09:23 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

पूर्व मंत्री और अन्यों पर खैर के वृक्षों की कटाई के  परमिट देने, विभाग के अधिकारियों के तबादले, खरीदारी करने और वन विभाग के अन्य मुलाजिमों और निजी ठेकेदारों की मिलीभुगत से विभाग में संगठित भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप था।
विज्ञापन
Chargesheet - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शनिवार को मोहाली की अदालत में वन घोटाले के मामले में पूर्व वन मंत्री एवं सीनियर कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत, जिला वन अफसर गुरमनप्रीत सिंह और रिपोर्टर कमलप्रीत सिंह उर्फ कमल के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर दिया है। आरोप पत्र सीआरपीसी की धारा ( 2) के तहत सेशन कोर्ट में दायर किया गया। अब यह केस मोहाली की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत में सुनवाई के लिए भेज दिया गया है और इस पर विचार के लिए अगली तारीख आठ अगस्त निश्चित की गई है। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री और अन्यों पर खैर के वृक्षों की कटाई के  परमिट देने, विभाग के अधिकारियों के तबादले, खरीदारी करने और वन विभाग के अन्य मुलाजिमों और निजी ठेकेदारों की मिलीभुगत से विभाग में संगठित भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप था। प्रवक्ता ने बताया कि इस घोटाले में अलग-अलग आरोपियों से मिले दस्तावेजी सबूतों और जुबानी खुलासों के आधार पर मामले की गहराई से जांच करने के उपरांत ब्यूरो ने उक्त व्यक्तियों के अलावा अन्य दोषियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आगे जांच जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें