फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव नाभा में पार्क बनना शुरू, सैर के लिए नहीं जाना होगा दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला रोड पर स्थित गांव नाभा में चार एकड़ में करोड़ों रुपये से पार्क बनने जा रहा है। पार्क को लेकर सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू किया जा चुका है। इसके बनने से आधा दर्जन से अधिक गांवों में रहने वाले लोगों को फायदा होगा। उन्हें अब सैर के लिए कई किलोमीटर दूर दूसरे पार्क में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पार्क में वॉकिंग ट्रैक के अलावा युवाओं के लिए जिम आदि की सुविधा मौजूद रहेगी। जानकारी नगर काउंसिल प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों ने अमर उजाला के साथ सांझा की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव छत में स्थित एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से स्वास्तिक विहार कॉलोनी तक एक तरफ स्थित आधा दर्जन से अधिक गांवों को शहरी सुविधाएं देने के लिए नगर काउंसिल में शामिल किया गया था। काउंसिल में शामिल हुए वर्षों हो गए परन्तु किसी सरकार ने इन गांववासियों की सुविधाओं की तरफ ध्यान नहीं दिया। आलम यह है कि छत, अड्ढा झुग्गियां, दयालपुरा, नाभा, नारायणगढ़ झुग्गियां व रामगढ़ भुड्ढा में रहने वाले लोगों को कई किलोमीटर दूर लोहगढ़ स्थित म्युनिसिपल पार्क में सैर के लिए जाना पड़ता है। कुछ गांववासियों को तो नेशनल हाईवे क्रॉस करके आवाजाही करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
2015 से लेकर अब तक पांच बार पास हो चुका है प्रस्ताव
विधानसभा के चुनाव हो या नगर काउंसिल के उक्त गांवों में प्रचार के लिए आने वाले नेताओं से लोगों की एक ही मांग रहती थी कि पार्क की सुविधा न होने के कारण उन्हें कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है जबकि इस दौरान नेता भी गांववासियों को चुनाव में जीत के बाद सबसे पहले पार्क बनाने का आश्वासन जरूर देकर चले जाते। वहीं काउंसिल के हाउस द्वारा पार्क बनाने को लेकर कई बार प्रस्ताव तक पारित हुए लेकिन राजनीतिक बदलाव के चलते हमेशा काम पर रोक ही लगती रही। गांव नाभा में पार्क बनाने के लिए पहली बार प्रस्ताव 2015 में पारित किया। इसके बाद 2017, 2018, 2019 और 2021 में भी प्रस्ताव पारित हुए।
विज्ञापन

बच्चों के लिए झूले, बैडमिंटन और बास्केटबाल कोर्ट भी बनेगा
काउंसिल के अधिकारियों की मानें तो गांव नाभा की शामलात जमीन पर बनने वाले इस पार्क के अंदर पैदल सैर करने वालों के लिए वॉकिंग ट्रैक बनाया जाएगा। इसके अलावा छोटे बच्चों के लिए विभिन्न किस्म के सुंदर झूले और युवाओं के लिए पार्क के अंदर ओपन एयर जिम की व्यवस्था की जाएगी जबकि पार्क के अंदर बैडमिंटन और बास्केटबाल कोर्ट भी बनाए जाएंगे ताकि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले युवा अपनी प्रैक्टिस को निरंतर जारी रख सकें। वहीं पार्क के अंदर फूल, पौधे व हवा में पानी बरसाने वाला फाउंटेन बनाया जाएगा ताकि शाम के समय पार्क आने वाले लोगों को सुखना लेक जैसा वातावरण महसूस हो सकें।
क्या कहते हैं अधिकारी
गांव नाभा में करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले पार्क में पहले चरण का काम शुरू हुआ है। इसमें पार्क की सफाई के अलावा चहारदीवारी का निर्माण होगा। जैसे ही एक काम पूरा होगा तो दूसरे कार्यों की मंजूरियां लेकर पार्क के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएगी। -उदयवीर सिंह ढिल्लों, प्रधान, नगर काउंसिल जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें