फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में चंडीगढ़ क्लब के सुरक्षाकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। इलाके के शिवालिक विहार में किराए के कमरे में रहने वाले चंडीगढ़ क्लब के सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय बाबूलाल, मूलरूप से निवासी नेताजी नगर, दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बाबूलाल शिवालिक विहार में किराए के कमरे में रहता था। वह चंडीगढ़ क्लब में बतौर सुरक्षाकर्मी नौकरी करता था। शनिवार रात को वह ड्यूटी से आकर अपने कमरे में सो गया था। उसके साथ में काम करने वाले दो अन्य कर्मचारी भी रहते थे। उन्होंने सुबह जब उसको उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना नयागांव पुलिस थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक को जीएमएसएच सेक्टर-16 चंडीगढ़ में पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दे दी थी। सोमवार को पहुंचे मृतक के परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें