फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में हुल्लड़बाजी करने वालों के चालान, कई वाहन किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के बाजारों में रोजाना शाम को हुल्लड़बाजी करने वाले युवाओं पर वीरवार रात पुलिस ने शिकंजा कसा। यह कार्रवाई डीएसपी सिटी-1 गुरशेर सिंह की अगुवाई में टीम ने की। वहीं, इस मुहिम को कामयाब बनाने में व्यापार मंडल और मार्केट एसोसिएशन का पूरा सहयोग रहा। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन और अन्य नियम तोड़ने वालों के चालान काटे गए। जबकि कई वाहनों को पुलिस ने जब्त किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाजारों में यह मुहिम लगातार चलेगी और किसी को भी हुल्लड़बाजों के कारण मुश्किल नहीं उठानी पड़ेगी। मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली पुलिस की टीम फेज-3बी2 के बाजार में पहुंची। इस दौरान बाजार में आने वाले युवाओं के वाहनों के कागजात चेक किए गए। वहीं, जिन लोगों ने नियम तोड़े थे, उनके चालान भी काटे गए और यह मुहिम रात तक चली।
वहीं, इस मौके पर डीएसपी गुरशेर सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले उन्हें मोहाली व्यापार मंडल के सदस्यों ने शिकायत दी थी कि शाम के समय सभी बाजारों में वाहनों पर आकर कुछ युवक हुल्लड़बाजी करना शुरू कर देते हैं। इस कारण बाजार में आने वाले ग्राहकों को पार्किंग में दिक्कत उठानी पड़ती है। इतना ही नहीं इस हुल्लड़बाजी से पार्किंग को लेकर विवाद होते हैं। जिससे ग्राहक बाजार में आने से कतराते हैं और दुकानदारों को नुकसान होता है।
विज्ञापन

एक जगह युवक जमा होने से कोरोना गाइडलाइन खतरे में पड़ जाती है। यह देखते हुए पुलिस की टीम ने पूरी प्लानिंग के तहत यह कार्रवाई की है। डीएसपी ने कहा कि बाजारों में भिखारियों की संख्या भी बढ़ गई थी। इस दौरान भिखारियों पर भी कार्रवाई की गई है।
हुल्लड़बाजों से बचने के लिए बाजार आने से कतराते हैं ग्राहक
इस मौके पर मोहाली व्यापार मंडल के प्रधान विनीत वर्मा ने कहा कि बाजार में युवाओं की हुल्लड़बाजी ज्यादा बढ़ गई है। कई बार तो बाजार में शाम को उस समय स्थिति खराब हो जाती है, जब कुछ युवक घोड़े पर सवार होकर बाजार में पहुंचते हैं। इनका झुंड एक जगह देखकर कुछ परिवार शाम को बाजार में खरीददारी के लिए नहीं आते हैं। बाजार में एक जगह जमा हुए युवकों को देखकर महिलाएं अपने आपको सुरक्षित तक महसूस नहीं करती थी। जिससे रोजगार पर असर पड़ता है। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने डीएसपी से मुलाकात की थी और मांग रखी थी कि शहर के प्रमुख बाजारों में फेज-5, 3बी2, 7, 10 और 11 को भिखारी मुक्त किया जाए। इसके साथ ही हुल्लड़बाजों के बाजार में जमा होने पर पाबंदी लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें