फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटाने पर मोहाली में लोगों ने ढोल की थाप पर मनाया जश्न

विज्ञापन
फेज-3बी2 मार्केट में तिरंगा लेकर ढोल की थाप पर जश्न मनाते दुकानदार। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। केंद्र सरकार द्वारा सोमवार को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले का मोहाली में लोगों ने स्वागत करते हुए ढोल बजाकर और लड्डू बांटकर खुशी मनाई। भले ही फैसला जम्मू-कश्मीर के लोगों से जुड़ा था, लेकिन इसका जश्न पूरे देश में मनाया गया। लोगों ने इसे एक ऐतिहासिक फैसला बताया और कहा कि अब जम्मू-कश्मीर में विकास का पहिया घूमेगा। वहीं, सालों से जो लोग कश्मीरियों का शोषण कर रहे थे, उन्हें अब पीछे हटना पड़ेगा।
विज्ञापन

किंग्स क्लब पंजाब के प्रधान नरिंदर कटवाल ने कहा कि असल मायनों में देश आज पूरा आजाद हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा लिया गया फैसला स्वागत योग्य है। जिसने कश्मीर से धारा 370 खत्म कर दी है।
जे एंड के भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सह प्रभारी जावेद अस्लम ने कहा कि आज का दिन सबसे गौरवशाली है। आखिरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी समेत हजारों शहीदों की भारत में जम्मू-कश्मीर के पूर्ण विलय की इच्छा का सम्मान हुआ और पूरे देश की सात दशक पुरानी मांग हमारी आंखों के सामने पूरी हुई।
विज्ञापन

पार्षद अशोक झा ने कहा कि आज हमारा देश पूरी तरह से स्वतंत्र हुआ है। विपक्ष को राजनीतिक प्रतिद्वंद्व छोड़कर देश की संप्रभुता को महत्व देना चाहिए। इस फैसले से शहीदों का सम्मान हुआ है और पूरे देश की मांग कई सालों बाद पूरी हुई है।
एडवोकेट संजीव शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 35‘ए’ राज्य के लोगों की पहचान और उनके विशेष अधिकारों से संबंधित था। इस अनुच्छेद के समाप्त होते ही राज्य का विशेष दर्जा समाप्त हो गया है। यह एक बढ़िया फैसला है। इससे देश की एकता और अखंडता को बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें