फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़के सुधारों, वरना काटेंगे बिजली के कनेक्शन

विज्ञापन
मोहाली नगर निगम की मीटिंग में अपनी बात रखतीं महिला पार्षद। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम की मीटिंग में सोमवार को कई अहम प्रस्ताव पास किए गए। इस दौरान इंडस्ट्रियल एरिया में चल रहे चार कंक्रीट प्लांटों के संबंध में अहम फैसला लिया गया। मीटिंग में तय किया गया कंक्रीट प्लांटों में चलने वाले ट्रकों की वजह से कई सड़कें टूटी गई हैं। इन सड़कों को सुधारने के लिए प्लांट वालों को एक महीने का समय दिया जाएगा। यदि एक महीने में वह स्थिति नहीं सुधार पाए तो प्लांटों के बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। मीटिंग में इंडस्ट्रियल एरिया की सफाई के लिए नई बीट बनाने का फैसला भी लिया गया। मीटिंग में सारे प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिए गए।
विज्ञापन

मीटिंग में 40 से 50 फुट ऊंचे सूखे पेड़ों की कटाई के लिए और इनकी कीमत निर्धारित करने के लिए विभाग तक पहुंच करने व सूखे पेड़ों को काटने का प्रस्ताव पास किया गया। वहीं, नगर निगम द्वारा विदेशों से मंगवाई गई करोड़ों की प्रूनिंग मशीन के काम को आगे बढ़ाने के लिए सरकार को चिट्ठी लिखने का फैसला लिया गया।
मीटिंग में कुलजीत सिंह बेदी ने टेलीकॉम कंपनियों द्वारा तार डालते समय धंस रही जमीन और फुटपाथों के हो रहे नुकसान का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि इसके चलते कई जगह जमीन धंस गई है। इनका हर्जाना टेलीकॉम कंपनियों से वसूला जाना चाहिए।
विज्ञापन

मीटिंग में पार्षद सतबीर सिंह धनोआ ने कहा कि पंजाबी भाषा का अपमान हो रहा है। उन्होंने कहा कि श्मशान घाट में हिंदी में बोर्ड लगाए गए हैं। वहां पर बोर्ड पंजाबी में भी लगाए जाएं। इसके बाद मेयर ने इस संबंधी अधिकारियों को तुरंत पंजाबी में बोर्ड लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें