मोहाली। शहर के बाजारों में अब न तो दुकानदार खुद और न ही यहां आने वाले ग्राहक सुरक्षित हैं। क्योंकि बाजारों में अब दिनदहाड़े झपटमारी की वारदातें और लोगों पर हमले किया जा रहे हैं। इस तरह से बाजारों मार्केटों में बढ़ती वारदातों से दुकानदारों में डर का माहौल बना रहता है। वहीं, दुकानदारों ने प्रशासन से सुरक्षा के लिए मार्केटों में कैमरे लगाने के साथ ही सिक्योरिटी गार्ड भी लगाने की मांग की है।
शहर में लगभग 25 के आसपास बड़ी मार्केट हैं, जिनमें रात के समय नियमित रुप से पुलिस की ओर से पेट्रोलिंग भी नहीं की जाती है। इसके अलावा मार्केटों में प्रशासन की ओर से दुकानदारों की सुरक्षा के लिए कोई खास इंतजाम भी नहीं किए गए हैं। इससे लोगोंं को दुकानों की सुरक्षा के लिए चंदा लगाकर सिक्योरिटी गार्ड रखना पड़ रहा है।
वहीं, फेज- 1, 2, 3बी 1-2, फेज-5 से लेकर 9 तक और फेज 10-11 के अलावा अन्य सेक्टरों में भी मार्केट बनी हैं, जिनमें लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था के कुछ खास इंतजाम नहीं किए गए हैं। दुकानदारों ने कहा कि जिस तरह से मोहाली शहर में दिन ब दिन चोरी, स्नैचिंग और हमलों की वारदातें हो रही हैं, उसे देखकर प्रशासन को शहर की सुरक्षा व्यवस्था को समय रहते ठीक करना चाहिए।
वहीं, दुकानदारों ने कहा कि प्रशासन की ओर से चालान करने के लिए 400 कैमरों का प्रोजेक्ट पास कर दिया गया और कैमरे लगाने का काम भी चल रहा है। लेकिन मार्केटों की सुरक्षा के लिए एक मार्केट में पर्याप्त कैमरे लगाने की आवश्यकता है।
बाक्स
मार्केटों में हुई वारदातें
सेक्टर-78 में एक जिम के बाउंसर पर कुछ लोगों ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। इसके अलावा फेज-5 की मार्केट में दो युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। वहीं, फेज-10 की एक ज्वेलरी शॉप पर चोरी की वारदात हुई थी।
कोट्स
शहर में अब कोई सुरक्षित नहीं
यहां खुलेआम लूट और हमले हो जाते हैं। इसके अलावा सेक्टर-68 से फेज-9 तक दिनदहाड़े लोगों के साथ स्नैचिंग हो जाती है। प्रशासन को मार्केटों में भी कैमरे लगाने चाहिए, जिससे आय दिन हो रही वारदातों में कमी आ सके। - मनोज कुमार, उप प्रधान, फेज-9 मार्केट, मोहाली
मार्केट की लाइटें जलती नहीं
फेज-9 की मार्केट में लगी स्ट्रीट लाइटें सिर्फ शोपीस बनकर रह गई हैं। इस वजह से शाम होते ही मार्केट में अंधेरा छा जाता है। इस कारण यहां चोरी होने का डर बना रहता है। रात को बाजार आने से लोग कतराते हैंं। -रनदीप सिंह, दुकानदार, फेज-9 मार्केट, मोहाली।
मार्केट में तीसरी आंख की जरूरत
रात के समय दुकानों में चोरी की घटना न हो उसके लिए मार्केट के दुकानदारों ने मिलकर चंदा के सहारे एक सिक्योरिटी गार्ड रखा है। मार्केट में पुलिस की गश्त और कैमरे इन दोनों सुविधाओं की जरूरत है।- कुलदीप सिंह बावा, दुकानदार, फेज - 11 मार्केट, मोहाली।
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा: