फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीबीएसई ने किया स्पष्ट, बोर्ड परीक्षा के पाठ्यक्रम में नहीं की 15 प्रतिशत कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सूचना जारी कर स्पष्ट किया है कि उनके द्वारा 2025 में होने वाली दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के पाठ्यक्रम में कोई कटौती नहीं की गई है। सीबीएसई ने जारी सूचना में बताया कि इंटरनेट पर कुछ समाचारपत्रों की ओर से जानकारी दी जा रही है कि बच्चों का बोझ कम करने के लिए पाठ्यक्रम में 15 प्रतिशत की कटौती की है।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम में कटौती की खबर को नकारते हुए सीबीएसई ने कहा कि उनके द्वारा परीक्षा प्रणाली और आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली में इस तरह का कोई बदलाव नहीं किया है और न ही कोई आधिकारिक सूचना जारी की है। पाठ्यक्रम कटौती की खबर का खंडन करते हुए सीबीएसई ने सभी को आगाह किया कि वह उनकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ से ही बोर्ड परीक्षा की सूचना लें और उसे सत्यापित करें। सीबीएसई की ओर से दसवीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट 20 नवंबर को जारी की जा चुकी है। दसवीं की आखिरी परीक्षा 18 मार्च और 12वीं की चार मार्च को होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें