फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: श्मशानघाट की जगह लेने के विरोध में गांव गाजीपुर जट्टां के लोगों का विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ओल्ड कालका रोड पर पड़ते गांव गाजीपुर जट्टां के लोगों ने गांव के शुक्रवार को श्मशानघाट की जगह लेने के विरोध में नगर परिषद के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

गांव निवासी रणजीत सिंह गाजीपुर, सुखविंदर सिंह, कर्मजीत सिंह, बहादुर सिंह, प्रकाश चौधरी, प्रदीप कुमार, धरमिंदर सिंह, एसपी शर्मा, रविंदर कोहली व अन्य ने बताया कि उनके गांव की तकरीबन साढ़े तीन एकड़ गांव में साझा कार्य के लिए रखी थी। इसमें धर्मशाला, मंदिर, श्मशानघाट आदि शामिल थे। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद कि मिलीभगत के चलते उनके गांव कि करोड़ों रुपये की दो एकड़ जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। गांव के लोगों ने कई बार शिकायत भी कि बावजूद इसके जमीन को छुड़वाने के लिए नगर परिषद ने एक बार भी कदम नही उठाया। इससे परेशान होकर गांव के लोगों ने अदालत में याचिका डाली जो अभी विचाराधीन है। लोगों ने बताया कि उनके गांव कि साढ़े तीन एकड़ जमीन में से केवल दो बीघे दस बिसवे जमीन बची है जिसमें श्मशान घाट है और अब नगर परिषद उस पर भी कब्जा करना चाहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें