मोहाली के सेक्टर-69 स्थित पंजाब मेडिकल काउंसिल के मेडिकल भवन में मंगलवार देर रात को रेड की सूचना से हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि यहां केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड से जुड़े तथ्यों की पड़ताल के सिलसिले में की जा रही है।
मेडिकल भवन के फार्मेसी विभाग में जांच चलने की जानकारी सामने आई है।
सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी की टीम ड्रग लाइसेंस और इससे संबंधित दस्तावेजों के बारे में जानकारी जुटा सकती है। हालांकि, सीबीआई की टीम किस मामले में और किन दस्तावेजों की जांच कर रही है, इसे लेकर अभी आधिकारिक तौर पर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है न ही एजेंसी की ओर से कार्रवाई के उद्देश्य को लेकर कोई औपचारिक बयान सामने आया है।