सूत्रों के अनुसार सीबीआई टीम की अगुवाई डीएसपी मोनिका कर रही थीं। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर सीबीआई की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी जारी नहीं दी गई है।
खरड़ के वेस्टर्न टावर स्थित नितिन गौहल के आवास पर बुधवार शाम को सीबीआई की टीम ने दोबारा रेड की। जानकारी के अनुसार, शाम करीब सात बजे सीबीआई की सात सदस्यीय टीम दिल्ली नंबर की गाड़ी में वेस्टर्न टावर में पहुंची। टीम में एक महिला अधिकारी और सात पुरुष सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
करीब पौने घंटे चली रेड
करीब पौने दो घंटे तक चली रेड के बाद सीबीआई की टीम करीब 8:40 बजे वहां से रवाना हो गई। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की टीम नितिन गौहल की पत्नी और ससुर को साथ लेकर फ्लैट पर पहुंची थी और आवास में कुछ छानबीन भी की गई। सूत्रों के अनुसार सीबीआई टीम की अगुवाई डीएसपी मोनिका कर रही थीं। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर सीबीआई की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
बीते मंगलवार को दिल्ली नंबर वाली गाड़ी में सीबीआई की छह सदस्यों वाली टीम यहां पहुँची थी। सीबीआई टीम ने बीते कल सोसाइटी के मेंटेनेंस रूम से सीसीटीवी फुटेज की जांच की और रात करीब डेढ़ बजे वहां से चली गई। गौरतलब है कि सीबीआई की एक टीम ने कुछ महीने पहले भी खरड़ के वेस्टर्न टावर्स में फ्लैट नंबर 906 पर छापेमारी की थी। उस रेड के दौरान फ्लैड से नोटों से भरे बैग नीचे फेंके गए थे।