फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्लांपुर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। मुल्लांपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब छह महीने पहले रोहन नाम के युवक ने पीड़िता से दोस्ती की और फिर जंगल में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता और उसकी मां के बयान पर आरोपी रोहन के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। करीब छह महीने पहले रास्ते में उसकी मुलाकात रोहन से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि कुछ दिन बाद युवक उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक जंगली इलाके में ले गया। वहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी आरोपी अलग-अलग मौकों पर उसे वहां ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। करीब तीन महीने पहले आरोपी से उसका संपर्क टूट गया था। पीड़िता के पास आरोपी का मोबाइल नंबर या घर का पता भी नहीं है। पीड़िता के मुताबिक, उसे आरोपी के स्थायी ठिकाने की जानकारी नहीं है। संपर्क टूटने के बाद उसने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद 12 नवंबर को पीड़िता की मां उसे चंडीगढ़ के अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने मेडिकल जांच की तो उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद महिला सब इंस्पेक्टर ने डॉक्टरों से पीड़िता के बयान दर्ज करने के लिए मेडिकल फिटनेस हासिल की।
विज्ञापन



आरोपी की तलाश जारी

पीड़िता के बयान उसकी मां की मौजूदगी में दर्ज किए गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की। मुल्लांपुर थाने में आरोपी रोहन के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें