फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: संबंध बनाकर शादी से मुकरा, युवक पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। उस पर शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। आरोपी की पहचान जीत सिंह निवासी स्काई सिटी, डेराबस्सी के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। ढकोली निवासी 25 वर्षीय युवती ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

उसने बताया कि जीत सिंह ने उससे शादी का वादा किया था। इसी भरोसे में जनवरी 2026 से उनके बीच शारीरिक संबंध बनते रहे। जब युवती ने विवाह की बात की, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें