फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मजबूत होगा फायर सेफ्टी सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले के फेज-6 स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड अस्पताल में फायर सेफ्टी व्यवस्था मजबूत की जाएगी।
विज्ञापन

इस पर करीब 2.24 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना पूरी होने के बाद अस्पताल को फायर विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिलने में आसानी होगी। पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन इस काम को पूरा करेगा। सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में रोजाना दो हजार मरीजों की ओपीडी होती है। यह अस्पताल इमरजेंसी सहित दो सौ बेड का है।
वर्तमान में अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं लगे हैं। सुरक्षा मानकों को पूरा करने के लिए इन्हें पूरी तरह से स्थापित किया जाएगा। विभाग ने इसके लिए सर्वे कराया था। अस्पताल प्रशासन लंबे समय से फायर सेफ्टी सिस्टम को अपग्रेड करने की आवश्यकता महसूस कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज, परिजन और स्वास्थ्य कर्मचारी अस्पताल आते हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए अत्याधुनिक अग्निशमन उपकरण और सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है। परियोजना के तहत अस्पताल की विभिन्न इमारतों में फायर अलार्म सिस्टम लगेंगे।
स्मोक डिटेक्टर, स्प्रिंकलर सिस्टम और फायर हाइड्रेंट लाइन भी स्थापित की जाएगी। अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें