फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट लीग पर सट्टे में पांच पर केस दर्ज, दो सट्टेबाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट लीग पर सट्टा लगाने के आरोप में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 450 रुपये नकद, एक लैपटॉप और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 120बी और जुआं एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने सचिन निवासी राधा स्वामी कॉलोनी फाजिल्का, राहुल मक्कड़ निवासी सावित्री ग्रीन वीआईपी रोड, गोरा, गुरपाल सिंह निवासी दिल्ली और वीशु निवासी खटिकों का मोहल्ला, फाजिल्का के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने अभी सट्टेबाज सचिन और राहुल को मौके से गिरफ्तार किया है और बाकी सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सवित्री ग्रीन सोसाइटी में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट लीग पर सट्टा लगा रहे हैं। यह लोग बड़े स्तर पर सट्टेबाजी करते हैं और लोगों को सट्टे में पैसे कई गुना अधिक करने का लालच देकर अपने जाल में फंसाते हैं और उनके साथ ठगी करते हैं।
जांच अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इन सट्टेबाजों के तार दिल्ली से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं जांच में इनके अलावा 11 आरोपियों के नाम सामने आए हैं और अभी गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ चल रही है। इस सट्टेबाज गिरोह का आरोपी गोरा दिल्ली का रहने वाला है, जो अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें