बनूड़ में सिंचाई विभाग के नारेबाजी करते किसान। -संवाद
- फोटो : MOHALI
लांडरां/बनूड़। 120 करोड़ की लागत से बनाई गई बनूड़ नहर में सिर्फ तीन दिन पानी छोड़कर बंद किए जाने के खिलाफ नहर चलाओ संघर्ष कमेटी के आहन पर बैठक हुई। इस दौरान किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विभाग ने नहरी पानी हासिल करने वाले गांवों के पक्ष न लिए बगैर घग्गर में से इंजनों के साथ पानी उठाने वाले समझौते को तुरंत रद करने और पूरा साल लगातार पानी छोड़ने की मांग की है। ऐसा न होने की सूरत में संघर्ष की चेतावनी दी है। कमेटी के कन्वीनर कामरेड गुरदर्शन समेत अन्य लोगों ने कहा कि बनूड़ क्षेत्र के किसान सौ साल से घगर में कच्चा बांध लगा नहर के रास्ते पानी हासिल करते आ रहे हैं। किसानों ने बताया कि धान की बुआई चल रही है। इसलिए पानी की जरूरत है। उन्होंने बताया कि नहर में पानी पूरा दिन न छोड़ने की हालत में वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।