फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चुनावी शोर में दबा कूड़े का मुद्दा, शाहीमाजरा में फिर शुरू हुआ डंपिंग पॉइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम चुनावी माहौल के बीच शहर की बुनियादी समस्याएं एक बार फिर पीछे छूटती नजर आ रही हैं। फेज-5 शाहीमाजरा के आरएमसी पॉइंट पर सूखे कूड़े का डंपिंग एक बार फिर शुरू हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। किसान मंडी के पास बने इस अस्थायी कूड़ा पॉइंट को लेकर अब राजनीतिक सवाल भी उठने लगे हैं। स्थानीय निवासियों राजन खन्ना, केके गोयल, सुखविंदर सिंह, विकास उप्पल, उषा शाही समेत अन्य लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले प्रशासन और नगर निगम ने यहां कूड़ा फेंकना बंद कराने का आश्वासन दिया था। चुनाव से पहले इस मुद्दे को लेकर लोगों और संभावित उम्मीदवारों ने नगर निगम कमिश्नर से मुलाकात भी की थी, जिस दौरान वैकल्पिक व्यवस्था का भरोसा दिया गया था।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि हमें आश्वासन मिला था कि यहां दोबारा कूड़ा नहीं डाला जाएगा और वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी, लेकिन अब फिर वही हालात बन गए हैं। लोगों का आरोप है कि शुरुआती दिनों में राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब फिर से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों के जरिए यहां सूखा कूड़ा डाला जा रहा है। धीरे-धीरे यहां कूड़े का ढेर बढ़ने लगा है, जिससे बदबू, धूल और गंदगी की समस्या गंभीर होती जा रही है। निवासियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में यह समस्या और ज्यादा गंभीर हो जाती है और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। इलाके के लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से तुरंत इस आरएमसी प्वाइंट को बंद कर स्थायी समाधान निकालने की मांग की है, ताकि उन्हें गंदगी और प्रदूषण से राहत मिल सके। इस मामले ने चुनावी माहौल में राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सत्ताधारी गुट की एक उम्मीदवार ने प्रचार के दौरान विधायक से समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन भी दिलवाया था, लेकिन इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें