जीरकपुर। पुलिस ने पटियाला रोड पर स्थित एक सपा सेंटर संचालक समेत दो लोगों पर देह व्यापार का धंधा करने के आरोप में केस दर्ज किया है। इस दौरान पुलिस ने चार महिलाओं को उनके घर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपी की पहचान अमन कुमार निवासी आरोमा बलिस सपा और फुलबॉडी मसाज सेंटर एससीओ नंबर-129 पहली मंजिल पटियाला रोड जीरकपुर के रूप में हुई है
मामले में सपा सेंटर मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि संचालक और सपा मालिक दोनों मौके से फरार हो गए थे। एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पटियाला रोड पर आरोमा सपा व फूलबॉडी मसाज सेंटर में सपा सेंटर के नाम देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर छापा मारकर पुलिस ने चार महिलाओं को छुड़वाया। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।