फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने रात्रि कर्फ्यू की उल्लंघना करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें जीरकपुर पुलिस ने दो और ढकोली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि जिला मोहाली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने 4 जनवरी से कोरोना की रोकथाम के लिए रात्रि कर्फ्यू लगाया हुआ है। इसको लेकर 5 जनवरी को पुलिस ने 4 केस दर्ज किए थे। इनमें एक होटल, एक नामी ढ़ाबा और दो अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात पुलिस ने डिप्टी कमिश्नर मोहाली के आदेश का उल्लंघन करने पर दो लोगों के खिलाफ धारा-188 के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा ढ़कोली थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। जीरकपुर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने कहा कि पुलिस कर्मियों की ओर से कर्फ्यू के नियमों का पालना करवाने के लिए लोगों पर सख्ती की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह रात के कर्फ्यू के दौरान घरों में ही रहें। बिना कारण बाहर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें