जीरकपुर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पीरमुछल्ला शाखा के मैनेजर की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ थाना ढकोली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने जिस काम के लिए कर्ज लिया था न तो वह काम किया और न ही कर्ज की किश्तें समय पर भरीं।
इससे पहले भी ढकोली थाने में उक्त बैंक के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में 7 केस दर्ज हो चुके हैं। शाखा मैनेजर सचिन कुमार ने एआर क्यू इंट्रप्राइज एससीएफ 7 ए फर्स्ट फ्लोर सेक्टर-12 ए पंचकुला, संजीव दत्ता शर्मा पुत्र ओंकार शर्मा निवासी मकान नंबर 304 जीएच 75 सेक्टर-20 पंचकूला के खिलाफ बैंक से 2016 में 10 लाख लोन लेकर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया है।
मामले संबंधी जांच अधिकारी एसआई नायब सिंह ने कहा कि उक्त आरोपी के खिलाफ बैंक मैनेजर की शिकायत पर धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।