फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से महिला की प्रॉपर्टी अपने नाम करवाने के आरोप में पति और ससुर पर केस दर्ज, एक प्रॉपर्टी किराये पर दी और फ्लैट ससुर ने अपने नाम किया

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखे से महिला की प्रॉपर्टी अपने नाम करवाने के आरोप में पति और ससुर पर केस दर्ज
विज्ञापन

आरोप- एक प्रॉपर्टी किराये पर दे दी, एक फ्लैट ससुर ने धोखे से अपने नाम करवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। घरेलू कलह के चलते एक महिला के हिस्से की प्रॉपर्टी किराये पर देने और उसके एक फ्लैट को धोखे से अपने नाम पर ट्रांसफर करवाने के आरोप में महिला के पति और ससुर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान मोहाली निवासी अजीतपाल सिंह और नरिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने मामले में जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता महिला चैरी सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अपने पति के साथ किसी बात पर कलह चल रहा है। इस कारण उसके पति अजीतपाल सिंह और ससुर नरिंदर सिंह ने उसके हिस्से की प्रॉपर्टी बिना उसकी सहमति के किसी को किराये पर दे दी है। इसके अलावा उसके एक फ्लैट की रजिस्ट्री भी धोखे से उसके ससुर नरिंदर सिंह के नाम करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब इस बात का महिला को पता चला तो उसने मामले की शिकायत एसएसपी मोहाली सतिंदर सिंह को दी। इसके बाद उनकी ओर से जांच करने के बाद दोनोें आरोपी पति अजीतपाल सिंह और ससुर नरिंदर सिंह निवासी मोहाली के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें